फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   absconding station master arrested from Ratlam in the sucide case

Shahdol: महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, मामले में फरार स्टेशन मास्टर रतलाम से गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 12:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके ठिकाने पर दबिश दी थी। आरोपी मूलत: राजस्थान के दौसा जिला ग्राम पगड़ी का निवासी था। आरोपी को रतलाम से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
absconding station master arrested from Ratlam in the sucide case
आरोपी आशाराम मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला लोको पायलट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिस मामले में रतलाम के सहायक स्टेशन मास्टर को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आखिरकार 11 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस कई बार रतलाम व राजस्थान में उसके ठिकाने में छापामार कार्रवाई कर चुकी थी, लेकिन आरोपी पुलिस के आने की भनक लगते ही वह अपने ठिकाने से गायब हो जाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 11 महीने बाद पुलिस को पुलिस आरोपी आशाराम मीणा को रतलाम स्थित उसके शासकीय आवास से गिरफ्तार कर शहडोल लेकर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शहडोल में पदस्थ सहायक लोको पायलट आरती सनोरिया 29 मार्च 2024 की रात अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह जब वह ऑफिस नहीं पहुंची तो रेलवे के अधिकारियों ने फोन लगाया, फोन बंद होने पर अन्य स्टॉफ से जानकारी ली।
विज्ञापन


स्टॉफ के लोग घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था, मकान मालिक ने पीछे खिड़की से देखा तो आरती सनोरिया फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका के कमरे से कोतवाली पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही पैसों के लेने देने के दस्तावेज एवं मोबाइल जब्त किए थे। वहीं मृतिका के परिजनों ने रतलाम में पदस्थ एएसएम आशाराम मीणा पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सीडीआर व सुसाइड नोट के साथ अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके ठिकाने पर दबिश दी थी। आरोपी मूलत: राजस्थान के दौसा जिला ग्राम पगड़ी का निवासी था। पुलिस ने राजस्थान में भी उसे गिरफ्तार करने दबिश दी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने उसे रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी को सोमवार को न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed