{"_id":"699a8435e0fee21a4c025e1d","slug":"elephant-rampages-in-byauhari-area-destroys-house-in-karahi-village-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3978921-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथी का तांडव, करही गांव में घर तोड़ा, गेहूं की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथी का तांडव, करही गांव में घर तोड़ा, गेहूं की फसल बर्बाद
Sun, 22 Feb 2026 10:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:23 PM IST
सार
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। शहरगढ़ जंगल से भटका एक हाथी करही गांव पहुंचकर एक कच्चा घर तोड़ गया और गेहूं की फसल रौंद दी। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
हाथी ने तोड़ा घर।
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो वर्षों से शहरगढ़ जंगल क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इसी झुंड से भटककर एक हाथी ग्राम पंचायत चरका के अंतर्गत करही गांव पहुंच गया, जहां उसने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने एक ग्रामीण का घर में तोड़ फोड़ कर दी और कई किसानों की खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करही निवासी अमरितिया सिंह गोंड पति राममनोहर गोंड का कच्चा मकान हाथी ने तोड़ दिया। वहीं उमेश सिंह गोंड और महावीर सिंह गोंड के खेतों में लगी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। रात के समय हाथी के गांव में प्रवेश करने से लोग भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पश्चिम मंडल ब्यौहारी की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू की। वन अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10 हाथियों का झुंड शहरगढ़ जंगल के पास मौजूद था, जबकि एक हाथी भटककर करही गांव की ओर आ गया था। फिलहाल हाथी पुनः जंगल की ओर लौट गया है, लेकिन एहतियातन वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक निगम ने बताया कि हाथी द्वारा हुए नुकसान की जानकारी राजस्व विभाग एवं संबंधित पटवारी को दे दी गई है, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा मिल सके। ग्रामीणों ने कलेक्टर से भी क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। हाथियों की लगातार गतिविधियों से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है और ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल में खदेड़ने की मांग की है। रविवार सुबह से वन विभाग की कई टीमें हाथियों की निगरानी कर रही हैं।
