फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: 65-Year-Old Woman Hit by Goods Train While Crossing Railway Track, Dies on Spot

शहडोल: रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई 65 साल की महिला, मौके पर हुई मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 12:28 PM IST
सार

रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को कम सुनाई देता था और वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol: 65-Year-Old Woman Hit by Goods Train While Crossing Railway Track, Dies on Spot
अमलाई थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को कम सुनाई देता था, जिसके कारण वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकी। घटना की सूचना रेलवेकर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी सावित्री केवट (65) घर के पास स्थित टिकुरी टोला के समीप रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए गई थीं। शौच के बाद वह रेलवे लाइन पार कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान तीसरी लाइन पर मालगाड़ी आ गई। ट्रेन के चालक ने महिला को पटरी पर देखकर लंबा हॉर्न बजाया लेकिन कम सुनाई देने के कारण महिला को इसकी आवाज नहीं सुनाई दी और वे मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय को लेकर भी उठ रहे सवाल
हादसे के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या महिला के घर में शौचालय था। सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर शौचालय निर्माण और खुले में शौच से मुक्ति के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। यदि महिला के घर में शौचालय उपलब्ध था तो वह शौच के लिए रेलवे लाइन के पास क्यों गईं? वहीं यदि शौचालय नहीं था तो सरकारी योजना के तहत उनके घर में शौचालय क्यों नहीं बन पाया, यह भी जांच का विषय है।

हालांकि इस संबंध में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed