{"_id":"682c100022a8581bf105b5f4","slug":"elder-brother-killed-younger-brother-alcohol-addiction-was-the-reason-for-the-dispute-accused-arrested-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2969277-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शराब ने छीन ली जान; बड़े भाई ने गुस्से में की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शराब ने छीन ली जान; बड़े भाई ने गुस्से में की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 May 2025 01:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:22 PM IST
सार
बुढ़ार थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच आपसी झगड़ा हुआ, जिसमें शराब की लत की वजह से बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई की जान चली गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के गांव सेमरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। यह झगड़ा आपसी विवाद के कारण हुआ और इसमें शराब की लत भी बड़ी वजह रही। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के गांव सेमरा में दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, 50 साल के पुनवा बैगा और उसके 45 साल के छोटे भाई संजय बैगा के बीच अक्सर झगड़े होते थे। संजय को शराब पीने की बुरी लत थी, जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था।
दो दिन पहले संजय शराब पीकर घर आया और बड़े भाई से झगड़ने लगा। नशे में वह लोहे की रॉड लेकर पुनवा को मारने दौड़ा। इस पर पुनवा ने रॉड छीनकर उल्टा संजय पर हमला कर दिया। संजय को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास
डॉक्टरों ने बताया कि संजय की हालत पहले से ही गंभीर थी और ज्यादा खून बहने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी अस्पताल पुलिस चौकी को दी, फिर यह मामला बुढ़ार थाना तक पहुंचा। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए बड़े भाई पुनवा बैगा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि संजय की शराब की आदत ने सभी को काफी परेशान कर रखा था। उन्होंने कई बार उसे समझाया, लेकिन उसने अपनी आदतें नहीं बदलीं और आखिरकार उसकी जान भी इसी वजह से चली गई। बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी पुनवा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।