फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: CM Mohan Yadav Makes Surprise Visit to Holkar College, Interacts with Students

Indore News: अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास

Tue, 20 May 2025 11:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 20 May 2025 11:58 AM IST
सार

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले अचानक होलकर साइंस कॉलेज का दौरा कर छात्रों को चौंका दिया। इस अप्रत्याशित मुलाकात से कॉलेज परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Indore News: CM Mohan Yadav Makes Surprise Visit to Holkar College, Interacts with Students
छात्रों को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।
विज्ञापन


खेल के प्रति किया प्रोत्साहित
विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें  मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप सभी से मिलकर हमारी ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। छात्रों ने कहा कि यह सरप्राइज बेहद खास रहा। छात्रों ने सीएम के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। 
विज्ञापन


कृषि विकास में अग्रणी राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में  ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed