फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a bike riding youth died tragically another seriously injured in shahdol

Shahdol: सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही से फिर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 18 Dec 2024 02:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 02:22 PM IST
सार

Shahdol: अधूरा ब्रिज अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। यह मार्ग कटनी से गुमला को जोड़ता है। नए हाईवे निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है, लेकिन रीवा रोड पर स्थित कोनी ब्रिज अभी भी अधूरा है, सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
a bike riding youth died tragically another seriously injured in shahdol
अधूरा ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही की वजह से फिर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोनी हाईवे ब्रिज का है। बाइक सवार दो युवक ब्यौहारी आपने घर जा रहे थे, तभी अधूरे ब्रिज के पास अंधे मोड़ में ट्रक ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारते हुए कई मीटर तक घसीट दिया, जिसमें उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया तो दूसरे युवक की हालत गंभीर।
विज्ञापन


बताया गया की सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे को गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अनुराग मिश्रा 24 वर्ष एवं प्रशांत मिश्रा 18 वर्ष दोनों निवासी ब्यौहारी आपनी मोटर साइकिल से घर जाने निकले थे, इसी दौरान सोहागपुर कोनी ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में दोनो आ गए। दोनों को गंभीर चोट आने पर डायल 100 से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रशांत मिश्रा ने दम तोड़ दिया है, तो दूसरा गंभीर घायल है।
विज्ञापन


बताया गया की मृतक अपने रिश्ते के भाई के साथ घर जा रहा था तभी यह घटना घटी है। कोनी अधूरे ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दोनो काफी दूर तक घसीटते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस वाहन से उन्हे अस्पताल छोड़ा। पुलिस ने बताया कि कटनी की तरफ से बुढ़ार की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक एचआर 47 जी 2974 की चपेट में बाइक सवार युवक आ गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed