{"_id":"65782425309d880c9307c2a8","slug":"driver-dies-on-the-spot-due-to-getting-crushed-in-tractor-engine-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: ट्रैक्टर के इंजन में दबने से चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: ट्रैक्टर के इंजन में दबने से चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल, इलाज जारी
Tue, 12 Dec 2023 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 12 Dec 2023 02:43 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल के मोहतरा गांव में ट्रैक्टर पलटने से इंजन के नीचे दबे चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पंचायत भवन के पास अनियंत्रित हो गया और खेत में जाकर पलट गया था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के इंजन में दबने से चालक की मौके पर मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोहपारू थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में ट्रैक्टर पलटने से इंजन के नीचे दबे चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक घायल हुआ है। गोहपारू थाना मोहतरा गांव का रहने वाला भगत सिंह उम्र 40 वर्ष खेत से धन लेकर आ रहा था, तभी ट्रैक्टर पंचायत भवन के पास अनियंत्रित हो गया और खेत में जाकर पलट गया, चालक भगत सिंह इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और किसी तरीके से इंजन के नीचे दबे चालक को निकल गया, जब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोहतरा गांव का रहने वाला भगत सिंह अपने भतीजे को ट्रैक्टर के इंजन में बैठकर इंजन में कल्टीवेटर लगाए हुए था, जिसमें धान की बोरियां रखा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के शव को इंजन से बाहर निकाला गया
पंचायत भवन के पास घर जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा और पलट गया, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक का भतीजा गंभीर घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मृतक के शव को इंजन से बाहर निकाल लिया एवं घायल को अस्पताल भिजवाया है। घटना की जानकारी लगते ही सहायक उप निरीक्षक विपिन बागरी एवं प्रधानारक्षक राजवेंद्र घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
