फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Driver dies as tractor overturns, two others seriously injured

Shahdol News: ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबे चालक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Apr 2025 12:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 12:33 PM IST
सार

सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Driver dies as tractor overturns, two others seriously injured
सीधी थाना क्षेत्र की घटना।

विस्तार

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ, जब ट्रैक्टर बनसुकली से भूसा खाली कर सीधी लौट रहा था। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक सुनील सिंह गोंड (25) निवासी दादर ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद चालक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, दो घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में मातम छा गया। चालक के पिता छपन सिंह ने बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इस तरह हमें छोड़कर चला जाएगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर सीधी के दादर गांव का है। चालक सुनील ही वाहन का मालिक था, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ बनसुकली से भूसा अनलोड कर वापस गांव लौट रहा था। इस दौरान सीधी-ब्यौहारी मार्ग पर हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इंजन के नीचे दबे रहने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: हमले से 15 मिनट पहले निकला परिवार, गोलीबारी सुन होटल लौटा, 14 घंटे बंद रहा; डर में कटी रात

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी, तो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को इंजन से बाहर निकालकर पीएम के लिए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed