Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Congress MLA lands in trouble over controversial remarks about the Ravidas community

एमपी: रविदास समाज पर विवादित टिप्पणी कर घिरे कांग्रेस विधायक, बढ़ते विरोध के बाद वीडियो जारी कर मांगी माफी

Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने रविदास समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ते विरोध के बीच वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बयान की निंदा की थी।

 

विज्ञापन
MP: Congress MLA lands in trouble over controversial remarks about the Ravidas community
बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने रविदास समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। एक साक्षात्कार में विधायक द्वारा की गई टिप्पणी के बाद रविदास समाज और विभिन्न सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों में रोष व्याप्त हो गया था। लगातार बढ़ते विरोध और पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की चेतावनियों के बीच विधायक ने देर रात वीडियो संदेश के जरिये खेद व्यक्त किया।

विज्ञापन


आपत्तिजनक टिप्पणी पर दिनभर बढ़ा जनविरोध
इंटरव्यू में विधायक भंवरसिंह शेखावत की टिप्पणी का मामला सामने आते ही दलित समाज सहित अन्य समाजजनों में भी गहरी नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में रहा और लोगों ने विधायक के बयान पर कड़ा विरोध जताया। सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने विधायक से अपनी विवादित टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। कई लोगों ने जनप्रतिनिधि की इस भाषा शैली पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी ने दी केस दर्ज कराने की चेतावनी
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष आशीष चौहान ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को किसी भी समाज के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। विधायक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा और शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की टिप्पणी से समाजजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने विधायक से अपनी भाषा शैली में सुधार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो उनके खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा, क्योंकि रविदास समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जताई कड़ी आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने भी विधायक के बयान की निंदा करते हुए इसे रविदास समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सम्मान और समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी समाज के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। दिनभर चले विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर उठे जनआक्रोश के बाद विधायक भंवरसिंह शेखावत ने वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और अपने शब्दों के लिए माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed