फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dispute over land in Bhulehari village, woman attacked with axe

Shahdol News: भूलेहरी गांव में जमीन को लेकर विवाद, महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Tue, 28 May 2024 12:22 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:22 PM IST
सार

शहडोल जिले में जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। अब हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।  

विज्ञापन
Dispute over land in Bhulehari village, woman attacked with axe
शहडोल में जमीन के विवाद में महिला पर हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक महिला ने बीते दिनों दुकान में आग लगा दी थी, जिसका लाइव वीडियो सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए महिला को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। अब ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भूलेहरी में जमीनी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस घटना में एक युवक ने दूसरे पक्ष की महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को घायल कर दिया।

विज्ञापन


कुल्हाड़ी लेकर दौड़ रहे युवक का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई से घायल महिला असंतुष्ट है। महिला ने बताया कि जमीनी बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी युवक कुल्हाड़ी लेकर महिला की ओर दौड़ा। महिला के सर में हमला बोल दिया। महिला ने अपने बचाव के लिए अपने हाथ को ऊपर कर लिया, जिससे महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला एवं दूसरे पक्ष के लोग घटना के बाद थाना पहुंचे। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल महिला उमा चतुर्वेदी के हाथ में गंभीर चोट आई है। प्रदीप चतुर्वेदी ने महिला पर हमला किया है। इसका वीडियो परिवार के ही लोगों ने बना लिया। उमा चतुर्वेदी का आरोप है कि दोनों पक्ष जब थाने पहुंचे, तो यह वीडियो पुलिस को दिखाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर ही मामूली धाराओं पर अपराध दर्ज किया है। महिला का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला प्रदीप ने किया। प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में थाना प्रभारी मोहन पडवार का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीनी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। महिला पर कुल्हाड़ी से हमला होने का वीडियो सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed