{"_id":"698355592fc9d8c9720bf466","slug":"dhanpuris-golu-a-4-hour-high-voltage-drama-ensued-after-he-climbed-atop-a-water-tank-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3915911-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शोले का वीरू बना धनपुरी का गोलू, पानी की टंकी पर चढ़कर चार घंटे किया हाई-वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शोले का वीरू बना धनपुरी का गोलू, पानी की टंकी पर चढ़कर चार घंटे किया हाई-वोल्टेज ड्रामा
Wed, 04 Feb 2026 10:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:19 PM IST
सार
शहडोल के धनपुरी में मानसिक रूप से कमजोर युवक गोलू ने पानी की टंकी पर चढ़कर चार घंटे तक हंगामा किया। कूदने की धमकियों से अफरा-तफरी मची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली। युवक पहले भी इसी तरह का ड्रामा कर चुका है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर ऊपर बैठा युवक।
विस्तार
शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड क्रमांक 3 विलियस नंबर-1 निवासी गोलू ने फिल्म शोले के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे इस युवक ने टंकी के ऊपर से पानी में कूदने तो कभी नीचे छलांग लगाने की धमकी देकर इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटनाक्रम करीब चार घंटे से अधिक समय तक चला, जिसके दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग सांसें थामे मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गोलू कुछ दिन पहले अपनी मां और भाई पर कुल्हाड़ी लेकर हमला करने दौड़ा था। इस वजह से परिवार के लोग उसकी हरकतों से परेशान होकर सुरक्षा के लिहाज से उसके हाथ-पांव रस्सी से बांधकर रखते थे। बुधवार को वह किसी तरह खुद को रस्सियों से मुक्त कराकर घर से भाग निकला और स्टेट हॉस्पिटल के पीछे स्थित पानी की टंकी पर जा चढ़ा। परिवार द्वारा हाथ-पांव बांधने से नाराज गोलू ऊपर चढ़कर लगातार हंगामा करता रहा और तरह-तरह की मांगें करता रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गल्ला व्यापारी के साथ 91 लाख की साइबर ठगी, क्रिप्टो करंसी में कमाई का दिया था झांसा
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे समझाने-बुझाने के लिए बातचीत, समझाइश और प्रलोभन जैसे सभी उपाय अपनाए, लेकिन युवक टंकी में भरे पानी में कूदने और ऊपर से छलांग लगाने की धमकी देता रहा। रेस्क्यू के प्रयासों में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 जनवरी को भी गोलू पास के मोनाली टावर पर चढ़ गया था और 100 रुपये की मांग कर रहा था। तब थाना प्रभारी ने सूझबूझ दिखाते हुए 100 रुपये देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया था। महज 18 दिन में दूसरी बार इस तरह का ड्रामा सामने आने से प्रशासन और स्थानीय लोग सकते में हैं। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
