फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of a woman who left home 3 days ago was found in suspicious condition on the forest path

Shahdol: तीन दिन पहले घर से निकली महिला का जंगल के रास्ते में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Sep 2024 07:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 07:08 PM IST
सार

MP: जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से तीन दिनों पहले निकली महिला का संदिग्ध अवस्था में घर से महज 300 मीटर की दूरी पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Dead body of a woman who left home 3 days ago was found in suspicious condition on the forest path
सड़क किनारे पड़ा शव

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से तीन दिनों पहले निकली महिला का संदिग्ध अवस्था में घर से महज 300 मीटर की दूरी पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जंगल की रोड किनारे महिला का संदिग्ध अवस्था में शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी,जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि महिला अपने घर से मजदूरी के लिए कटनी जाना चाह रही थी। पति को बताते हुए गुरुवार की शाम 4 बजे महिला घर से निकली थीं और आज उसका शव घर से 300 मीटर आगे जंगल की रोड के किनारे मिला है। जैतपुर थाना क्षेत्र के कुडेली गांव की रहने वाली गीता पलिया पति मिट्ठू पलिया उम्र 40 वर्ष का चरोहन डोल के जंगल में सड़क किनारे शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि गुरुवार की शाम 4 बजे कटनी के लिए महिला घर से निकली थी, उसे जैतपुर बस स्टैंड जाना था। बस पकड़कर वह शहडोल पहुंचती और शहडोल से ट्रेन के माध्यम से कटनी के लिए जाती। जिसका शव घर से 300 मीटर की दूरी पर जंगली रास्ते में सड़क किनारे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को जब दुर्गंध आई तब लोग वहां पहुंचे और देखा तो महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली है। जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के पास फोन नहीं था, वह एक मजदूर थी, जिसकी वजह से पति ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश नहीं की। वह कटनी पहुंच गई है या नहीं, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का जहां शव मिला है वहां से कुछ-कुछ दूरी पर लोगों के घर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed