फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of a student harassed by eve-teasing was found in a well in Shahdol

Shahdol News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, सुबह युवक ने डाला था पेट्रोल, शाम को लापता हुई थी

Wed, 20 Nov 2024 04:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 04:37 PM IST
सार

Shahdol: गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर कॉलेज की छात्रा ने खुदकुशी की है। ऐसा उसकी सहेली ने बयान में बताया है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
The body of a student harassed by eve-teasing was found in a well in Shahdol
गोहपारू थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले गोहपारू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। 18 वर्षीय युवती जयसिंहनगर कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार को कॉलेज गई थी, उसके साथ उसकी सहेली भी थी। मृतका की सहेली ने अपने बयान में बताया है कि जब वे दोनों कॉलेज जा रही थीं, तभी कॉलेज के पास एक युवक द्वारा उसके (मृतका) साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी की गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती अपने घर वापस लौटी और कपड़े बदलकर लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। जब युवती नहीं मिली तो परिजन सोमवार की रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने गोहपारू थाना पहुंचे। मंगलवार को युवती का शव घर के ही आंगन में स्थित कुएं में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों ने घटना की सूचना गोहपारू पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटना के बाद जयसिंहनगर कॉलेज के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कॉलेज के लड़कों ने संदेही युवक और युवती को पकड़ लिया था। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि लड़के ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डाला है, जिस कारण से वह अपना चेहरा बांधकर रखी है। वहीं, संदेही युवक से लड़के यह भी पूछ रहे हैं कि तुमने उसके ऊपर पेट्रोल क्यों डाला, लेकिन युवक इसका कोई जवाब नहीं देता है। कॉलेज के लड़के यह भी कह रहे हैं कि दोनों को थाने में छोड़ आओ। उक्त वीडियो में संदेही युवक कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि लड़की से मेरी शादी लगी हुई है। इस पर कॉलेज के लड़के बार-बार कह रहे हैं कि जब तुम्हारी शादी लगी है तो तुम उसके ऊपर पेट्रोल क्यों डाल रहे हो। संदेही लड़का इस बात का भी जवाब नहीं दे पाता है और वहां से भाग जाता है।
विज्ञापन


पिता बोले: शाम से गायब हो गई
युवती के पिता ने बताया कि शाम को वह मेरे साथ मवेशियों को बांध रही थी। इसके बाद अचानक कहीं चली गई। हमने सोचा कि वह आसपास मोहल्ले में होगी और कुछ देर में वापस घर लौट आएगी। लेकिन, काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो हम लोगों ने थाना जाकर इसकी सूचना दी। गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर कॉलेज की छात्रा ने खुदकुशी की है, ऐसा उसकी सहेली ने बयान में बताया है। मामले पर मर्ग कायम कर संदेही युवक की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जब संदेही पकड़ा जाएगा, तो मामला पूरा खुलकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवती का रिश्तेदार 
गोहपारू पुलिस ने बताया कि संदेही युवक के गांव गांधिया में मृतका की बड़ी बहन ब्याही है। युवक और युवती आपस में रिश्तेदार भी हैं। युवक लगातार युवती पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन, युवती इसका विरोध कर रही थी। मृतका गोहपारू थाना के नवागांव की रहने वाली थी और संदेही युवक जयसिंहनगर थाना के गांधिया का रहने वाला है। पेट्रोल डालने की घटना भी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की है। युवती के शव को मिले 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है। इसके बाद भी पुलिस अब तक संदेही युवक को हिरासत में नहीं ले सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed