{"_id":"66a2668977ce8fa5aa09aa65","slug":"dead-body-of-a-newly-married-woman-was-found-hanging-in-the-house-in-puraina-village-police-is-investigating-sudden-death-of-an-unknown-person-in-platform-number-2-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1929757-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: पुरैना गांव में घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति काम करने महाराष्ट्र गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: पुरैना गांव में घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, पति काम करने महाराष्ट्र गया था
Thu, 25 Jul 2024 09:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 09:31 PM IST
सार
शहडोल जिले में दो शव मिले हैं। एक नवविवाहिता का है, जिसने घर में ही फांसी लगा ली। वहीं एक अधेड़ की मौत ट्रेन का इंतजार करते करते हो गई। वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मृत मिला है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में घर में फांसी में झूलता हुआ नव विवाहिता का शव मिला है। नव विवाहित घर में अकेली ही रहती थी, पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि संध्या पटेल पति मनीष पटेल (28) निवासी पुरैना का शव फांसी में लटकता देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संध्या के पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता है और वह काफी समय से वही है। कल शाम 7 बजे महिला को पड़ोसियों ने लास्ट टाइम देखा था, गुरुवार को सुबह जब महिला के घर का दरवाज़ा काफी देर नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाली उसकी एक महिला रिश्तेदार उसके घर पहुंची।काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब संध्या ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से महिला रिश्तेदार ने देखा तो संध्या का शव फांसी में लटका था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। नव विवाहित होने की वजह से थाना प्रभारी तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 में अज्ञात व्यक्ति की अचानक मौत
ब्यौहारी स्टेशन मास्टर भरत चौधरी ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति का शव प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मिला है। वो एक यात्री था जो अपनी ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगी कुर्सी में लेट गया, लेकिन काफी घंटे गुजर जाने के बाद भी वह नहीं उठा। जब जीआरपी के जवान पहुंचे तो अज्ञात व्यक्ति को आवाज देकर उठाने की कोशिश की, लेकिन काफी आवाज देने के बाद भी वह कुर्सी से नहीं उठा। इसके बाद जीआरपी के जवानों ने उसे उठाकर बैठाने की कोशिश की, तब जाकर यह पता लग पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। स्टेशन मास्टर का कहना कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जीआरपी थाने में दी गई है। सिंगरौली जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।