फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News body of newborn was found in toilet of district hospital police started investigating

Shahdol News: जिला अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Sep 2024 12:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

फीमेल मेडिकल वॉर्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में सर्वप्रथम दी गई है।

विज्ञापन
Shahdol News body of newborn was found in toilet of district hospital police started investigating
नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड के टॉयलेट में एक नवजात का शव बरामद होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा नवजात के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह एक-दो दिन पुराना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कोई मरीज जब प्रसाधन के लिए वहां गयी तो उसने देखा कि एक नवजात का शव वहां पड़ा हुआ है, जिससे वह काफी भयभीत हो गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वॉर्ड में मौजूद अस्पताल कर्मियों को दी गई। फिर यह जानकारी अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र में मौजूद पुलिस कर्मियों तक पहुंची। तत्काल ही स्थल पर जाकर पुलिस कर्मियों ने देखा तो नवजात का शव टॉयलेट में पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका बिसरा पिजर्व कराया गया। बाद में कागजी कार्रवाई पूर्ण कर नवजात के शव को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के अंदर कैसे आया शव
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमे सबसे पहले यह कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूति वार्ड से शव को लाकर यहां फेका गया है अथवा बाहर से लाकर। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी कलयुगी स्त्री ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए ऐसा किया है। बहरहाल, पुलिस द्वारा हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पूर्व में भी कई बार इस तरह के मामले अस्पताल परिसर के आसपास सामने आ चुके हैं। उन मामलो की जांच भी कागजों में दफ़न है। एक बार फिर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच करने की बात कह रही है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed