फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Coal workers stopped work due to lack of toilets in mines production halted for three hours

Shahdol News: माइंस में शौचालय न होने पर कोयला कामकारों ने काम बंद किया, तीन घंटे तक ठप रहा उत्पादन

Sat, 21 Dec 2024 08:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

शनिवार को प्रथम पाली में लगभग तीन घंटे तक उत्पादन ठप रहा। कर्मचारियों के द्वारा की गई आज की इस हड़ताल के पीछे का एक मात्र कारण इतनी बड़ी माइंस में कर्मचारियों के लिए वहां एक भी शौचालय का न होना था।

विज्ञापन
Shahdol News Coal workers stopped work due to lack of toilets in mines production halted for three hours
विरोध करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में साउथ इस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) सोहागपुर क्षेत्र के दामिनी भूमिगत खदान में शनिवार को प्रथम पाली में लगभग तीन घंटे तक उत्पादन ठप रहा। कर्मचारियों के द्वारा की गई आज की इस हड़ताल के पीछे का एक मात्र कारण इतनी बड़ी माइंस में कर्मचारियों के लिए वहां एक भी शौचालय का न होना था।

विज्ञापन


जब कई बार कालरी प्रबंधन के सामने बैठक के दौरान इस समस्या को रखने के बाद भी इसका समाधान नहीं किया गया तो शनिवार को भारतीय कोयला खदान (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले दामिनी माइंस के मुख्य द्वार के सामने कमर्चारियों ने काम छोड़ अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान माइंस में प्रथम पाली में आने किसी भी कर्मचारी ने खदान के अंदर प्रवेश नहीं किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इतनी बड़ी माइंस में जिसमें करीब साढ़े सात सौ कर्मचारी कार्यरत हैं। वहां हमारे लिए एक शौचालय तक नहीं है। अगर आज शौचालय का काम शुरू नहीं कराया गया तो माइंस में उत्पादन कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ सोगाहपुर क्षेत्र के महामंत्री ओंकार द्विवेदी ने इस बारे में बताया कि प्रति माह हमारी यूनियन की ओर से प्रबंधन के साथ होने वाली बैठक के दौरान इस मुद्दे को सामने लाकर इसका निराकरण करने की मांग की जाती रही है। लेकिन प्रबंधन हमारी इस समस्या की अनदेखी करता रहा। शुक्रवार को भी प्रबंधन के साथ हुई बैठक के दौरान इस समस्या का निराकरण तत्काल करने की बात कही गयी थी। लेकिन फिर से प्रबंधन द्वारा हमारी समस्या को नजरअंदाज कर दिया गया था, जिसके बाद बैठक के दौरान ही हमने प्रबन्धन को चेतावनी दे दी थी कि अगर शनिवार को दामिनी भूमिगत खदान में कर्मचारियों के लिए शौचालय का काम शुरू नहीं कराया गया तो हमारी यूनियन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के बैनर तले उत्पादन कार्य रोकते हुए अनशन किया जाएगा। इसके बावजूद सटीक जवाब कालरी प्रबंधन से नहीं मिलने के कारण आज मज़बूरी में हमें हड़ताल करने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य शुरू होने के बाद माइंस में गये कर्मचारी
विदित हो की माइंस में पूर्व में बना शौचालय पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है, उसमे न तो पानी की व्यवस्था थी और न ही बिजली की। वह उपयोग के लायक ही नहीं बचा है। ऐसे में माइंस में तीनों शिफ्ट में कार्यरत महिला एवं पुरुष कमर्चारियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। आज हुई हड़ताल के बाद प्रबंधन के कान खड़े हुए और शौचालय का काम शुरू करा दिया गया है, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर प्रथम शिफ्ट के कर्मचारी काम के लिए माइंस के अंदर गये। इस दौरान बीएमएस के क्षेत्रीय महामन्त्री के अलावा कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मिश्रा, क्षेत्रीय उपमहामंत्री अखिलेश्वर मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, दामिनी इकाई के अध्यक्ष नीरज कचेर, सचिव शरद गुप्ता, जेसीसी नागेन्द्र तिवारी तथा रजनीश खरे व जय सिंह गहरवार समेत बीएमएस के सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed