फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CISF and villagers Clash in Rampur of Amalai police station area

Shahdol News: कोल माइन की सुरक्षा में तैनात CISF और ग्रामीणों में नोक-झोंक, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

रामपुर माइंस के पास बीते रात्रि स्थानीय ग्रामीणों एवं माइंस की सुरक्षा मे तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच तीखी नोक-झोंक हुईं। हालांकि, मामले में समझौता हो गया और पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। वीडियो जरूर सामने आया है। 

विज्ञापन
CISF and villagers Clash in Rampur of Amalai police station area
मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर माइंस के पास रविवार रात को स्थानीय ग्रामीणों और माइंस की सुरक्षा मे तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच तीखी नोक-झोंक हुईं। मामला अमलाई थाना पुलिस की जानकारी में भी पहुंचा, लेकिन दोनों पक्षो मे समझौता हो जाने के बाद किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर इसकी जानकारी लोगों को हुईं। हथियारों से लैस जवानों और ग्रामीणों के बीच किस बात को लेकर इतना विवाद हुआ, इसकी सही जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं। दोनों पक्षो ने दबी जुबां मे एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। बहरहाल, अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना हैं कि विवाद आपसी समझौते से निपटा लिया गया है। इससे पहले भी रामपुर खदान मे विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें गोलीकांड का मामला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed