फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol body of Panch of Chirhati Panchayat was found hanging in room of house police engaged in investigation

Shahdol News: छीरहटी पंचायत के पंच का घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 02:01 PM IST
सार

खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि फांसी लगाने से युवक की मौत हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अस्पताल पीएम के लिए शव लाया गया है। कारण अभी अज्ञात है, मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Shahdol body of Panch of Chirhati Panchayat was found hanging in room of house police engaged in investigation
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के छीरहटी पंचायत के वार्ड नंबर-9 के पंच ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी लगने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। पत्नी 10 दिन पहले मायके चली गई थी। पंच एवं उसके माता-पिता घर में थे। युवक ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

विज्ञापन


खैरहा थाना क्षेत्र के छीरहटी पंचायत के वार्ड नंबर-9 के पंच सुनील कोल पिता रामलखन उम्र 23 वर्ष ने अज्ञात कारणो से घर में फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई है। सोमवार की सुबह जब सुनील काफी देर तक सुबह नहीं उठा, तब उसके माता-पिता ने सुनील का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आहट न मिलने से पिता ने पड़ोस के लोगों को बुलवाया और जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया, पंच की मौत की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होने लगी। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद खैरहा पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुनील कोल वार्ड नंबर-9 के पंच हैं। पत्नी 10 दिन पहले ही बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और वह अपने माता-पिता के साथ घर में रह रहे थे। बीती रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तब जाकर माता-पिता ने उसका दरवाजा खुलवाया। लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे को तुड़वाया गया, जिसके बाद यह पता लग पाया कि युवक ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि फांसी लगाने से युवक की मौत हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अस्पताल पीएम के लिए शव लाया गया है, कारण अभी अज्ञात है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed