फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Son is wandering from door to door in search of his missing father from Maha Kumbh Mela

Shahdol News: महाकुंभ मेला से लापता पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा बेटा, बुढार का है मामला

Fri, 31 Jan 2025 08:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

बुढार थाना प्रभारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पकरिया के रहने वाले जगदीश बरगाही महाकुंभ स्नान के दौरान से लापता हैं। पुत्र आज बुढार थाने में जानकारी दी है। मामला यूपी का है, इसलिए हमने अभी गुम इंसान दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
Shahdol Son is wandering from door to door in search of his missing father from Maha Kumbh Mela
बुढार पुलिस से शिकायत करता पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग स्नान करने के बाद महाकुंभ से लापता हो गए हैं। अब तलाश के लिए उनका पुत्र दर-दर भटक रहा है। शुक्रवार को बुढार पुलिस के पास पुत्र पहुंचा और अपनी शिकायत पुलिस से की है। मामला उत्तर प्रदेश का है, जिसकी वजह से बुढार पुलिस ने गुम इंसान दर्ज नहीं किया है और यूपी पुलिस से संपर्क कर बुजुर्ग की तलाश के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान करने की इच्छा लेकर देश विदेश लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र ग्राम पकरिया के रहने 70 वर्षीय जगदीश बरगाही संगम घाट पर स्नान करने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचे थे। मौनी अमावस्या में भीड़ थी और बुजुर्ग स्नान करने के बाद वहां से लापता हो गए। जगदीश बरगाही के पुत्र दुर्गेश बारगाही शुक्रवार को बुढार थाने पहुंच पुलिस से अपने पिता के गुम होने की बात बताई है। दुर्गेश ने बताया कि पिताजी मौनी अमावस्या में त्रिवेडी घाट संगम में गंगा सिंह एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंचे थे। सभी लोग एक साथ स्नान कर बाहर निकले और अचानक भीड़ आई और दुर्गेश के पिता जगदीश लापता हो गए।
विज्ञापन


पुत्र ने बुढार पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों ने पिताजी की काफी तलाश की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद यूपी पुलिस से मदद मांगी गई। लेकिन अब तक लापता पिता का पता नहीं चला है, जिससे परेशान पुत्र दुर्गेश बारगाही अब बुढार थाने पहुंच अपने पिता के लापता होने की जानकारी बुढार पुलिस को दी है। बुढार थाना प्रभारी संजय जयसवाल से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पकरिया के रहने वाले जगदीश बरगाही महाकुंभ स्नान के दौरान से लापता हैं। पुत्र आज बुढार थाने पहुंचे, इसकी जानकारी पुलिस से बताई है। मामला यूपी का है, इसलिए हमने अभी गुम इंसान दर्ज नहीं किया है। यूपी पुलिस से संपर्क साधा गया है, तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed