फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bulldozer ran at the house of the person who made daughter-in-law a victim of lust

MP News: बहू को हवस का शिकार बनाने वाले के मकान पर चला बुलडोजर, ढाई महीने बाद की थी शिकायत

Thu, 20 Apr 2023 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 20 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

शहडोल जिला प्रशासन ने बहू को हवस का शिकार बनाने वाले ससुर के मकान पर बुलडोजर चलाया। महिला ने घटना के ढाई महीने बाद एसपी को शिकायत की थी। 
 

विज्ञापन
Bulldozer ran at the house of the person who made daughter-in-law a victim of lust
शहडोल में दुष्कर्मी ससुर के घर पर चला बुलडोजऱ. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली बहु को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले ससुर के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। लगभग ढाई महीने पहले यह घटना हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत एसपी को की थी और उनके निर्देश पर ही जैतपुर थाना क्षेत्र में केस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के नाम लिखी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि ढाई महीने पहले उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। सास भी घर में नही थी। उस समय वह और ससुर घर में थे। इस बीच ससुर ने पीने के लिए उससे पानी मंगवाया। जब वह पानी देने लगी तो ससुर ने उसक हाथ पकड़कर जबरन बिस्तर पर लिटा दिया। फिर उसके साथ जबरदस्ती की। किसी तरह वह ससुराल से मायके गई। फिर सारा घटनाक्रम मां को बताया। उस समय  लड़की के पिता भी मजदूरी के लिए गुजरात गए थे। जब वह लौटे तो  मां ने मेरे साथ हुए दुराचार की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के निर्देश  पर जैतपुर थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसका मकान जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed