फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bloody fight between brothers over share of house, knife attack, younger brother's condition critical

Shahdol News: घर के हिस्से को लेकर भाई-भाई में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Sat, 21 Jun 2025 09:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 09:41 PM IST
सार

पुलिस ने अनुसार, फरार आरोपी मनीष सोधिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bloody fight between brothers over share of house, knife attack, younger brother's condition critical
अस्पताल में भर्ती घायल।

विस्तार

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 दुर्गा कॉलोनी में घर के हिस्से के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई शनि सोधिया (25) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बड़े भाई मनीष सोधिया और छोटे भाई शनि सोधिया में घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष ने शनि पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद मनीष मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने शनि को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी मनीष सोधिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed