फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Bike rider dies in road accident police reached spot and is investigating

Shahdol News: बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Mon, 11 Nov 2024 02:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सोमवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने थाने में फोन कर इस घटना की जानकारी दी है। जानकारी के बाद मौके पर टीम गई थी, युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई, मृतक की पहचान कराने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Shahdol News Bike rider dies in road accident police reached spot and is investigating
मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में ब्यौहारी के कोटिया एवं बेडरा गांव के बीच सड़क पर अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सड़क पर शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। लोगों के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंची तो लोग काफी संख्या में यहां मौजूद थे। पूछताछ में बाइक सवार युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। पुलिस ने बताया कि किसी मिनी ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव को अस्पताल पीएम के लिए रवाना किया
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सोमवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने थाने में फोन कर इस घटना की जानकारी दी है। जानकारी के बाद मौके पर टीम गई थी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बाइक के नंबर से मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। मिनी ट्रक ने बाइक सवार को कुचला है, ऐसी जानकारी मिल रही है। पुलिस सड़क दुर्घटना कर फरार वाहन की तलाश करने में लगी हुई है। दो टीमें वाहन की तलाश में भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed