फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike riding robbers escaped after robbing pedestrians, complaint lodged in police station

Shahdol: राहगीरों को लूटकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे, कोतवाली में शिकायत; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Oct 2024 02:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 02:27 PM IST
सार

MP: शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास दो युवकों के साथ बीती रात लूट की घटना हुई। इस वारदात को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई।

विज्ञापन
Bike riding robbers escaped after robbing pedestrians, complaint lodged in police station
कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास दो युवकों के साथ बीती रात लूट की घटना हुई। इस वारदात को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पिंटू बैगा पिता गिरधारी बैगा उम्र 29 साल ग्राम समदाटोला पकरिया थाना बुढ़ार ने पुलिस से बताया कि वह अपने ससुर की मोटरसाइकिल से अपने साले विजय बैगा के साथ पकरिया से शहडोल रेलवे स्टेशन अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर राजस्थान जाने के लिये आया था, लेकिन जब वह रेलवे स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन निकल गई थी। रात अधिक होने के कारण युवक अपने साले को साथ लेकर मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बूची पुरानी बस्ती जाने लगा। तभी नई रेलवे अंडरब्रिज के पास पीछे से एक मोटरसाइिकल जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। उन लोगों ने पीड़ित की गाड़ी के पास लाकर खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उनमें पीछे बैठे दो व्यक्ति मोटरसाइिकल से उतरकर पास आ गये और कहने लगे कि तुम कौन हो कहां जा रहे हो। तब पीड़ित ने अपना नाम व पता बताया। जिस पर उक्त बाइक सवार आरोपियो ने धमकाते हुए कहा कि रात में घूम रहे हो चलो पुलिस थाना। इसके बाद पीड़ित मोटरसाइिकल की चाभी लेकर एक व्यक्ति चलाने लगा और पीड़ित व उसके साले को पीछे बैठा लिया और दो लोगों ने अपनी मोटरसाइकिकल पीछे कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों को पुरानी बस्ती में आंगनबाड़ी के पास ले गये और वहां पर दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी में पीड़ित के जेब में रखे कुल 1250 रुपये नगद, मोबाइल तथा मोटर साइकिल लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने युवकों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लूटे हुए युवकों ने पैदल बस स्टैंड तक अपना सफर तय किया और वहां किसी से मदद मांग कर मोबाइल लेकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सुबह होते ही कोतवाली पुलिस के पास युवक पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शिकायतकर्ता युवकों ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर पुलिस को बताया, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed