{"_id":"66952aacaefff22aa5084ce3","slug":"before-his-death-the-young-man-made-a-video-which-went-viral-fed-up-with-his-maternal-side-he-took-the-suicidal-step-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1894451-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर किया था वायरल, ननिहाल पक्ष से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर किया था वायरल, ननिहाल पक्ष से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम
Mon, 15 Jul 2024 08:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:55 PM IST
सार
पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने सुसाइड करने के पहले वीडियो बनाया और फांसी पर झूल गया है। उसने इसमें रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। मामला जमीन विवाद का है।
विज्ञापन
शहडोल में युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने सुसाइड करने के पहले वीडियो बनाया और फांसी पर झूल गया है। जमीनी बात को लेकर युवक के मामा, फूफा एवं मौसी, मौसिया उसे प्रताड़ित करते थे, जिससे वह तंग आ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना जयसिंहनगर के छुदा गांव की है। युवक ने मौत को गले लगाने के पहले अपना वीडियो बनाया जिसमें उसने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों से वह प्रताड़ित है, जो वीडियो सामने आया है उसमें युवक यह कह रहा है कि मामा, फूफा एवं मौसी, मौसिया जमीनी बात को लेकर रविवार को उससे विवाद करने घर पहुंचे थे। मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने फांसी लगाने से पहले अपने मोबाइल पर यह वीडियो बनाया जिसमे उसने मामा, मौसी एवं मौसिया पर कई गम्भीर आरोप लगाए। इसमें यह भी कहा कि ये सभी ग्रुप बना कर घर आते थे, और परिवार पर कई तरह के लांछन लगाते थे। बीती रात्रि 10 बजे भी मेरे पुत्र को परेशान करने की नीयत से घर पहुंचे थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने सुसाइड किया है और इसका वीडियो सुसाइड करने के पहले ही कई ग्रुप में वायरल कर दिया था। लेकिन तब तक वीडियो किसी ने नहीं देख पाया था, जब वीडियो लोगों ने देखा तब तक काफी देर हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भुरका गांव के रहने वाले पुष्पराज सिंह पिता बुद्धिमान सिंह (24) में सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुत्र की मौत के बाद पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिता बुद्धिमान सिंह ने बताया कि उसका पुत्र पुष्पराज सिंह नाना की सेवा करने के लिए भुरका गांव में ही बचपन से रहता था, काफी साल पहले नाना ने उसे अपनी भूमि दे दी थी और जमीन का पट्टा भी पुष्पराज के नाम से बनवा दिया था। जिस बात से ननिहाल पक्ष के लोग पुष्पराज से दुश्मनी मानने लगे थे और आए दिन उसे परेशान करते थे। इसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जयसिंहनगर सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है, वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो सामने आएगा तो उसे पर भी संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।