{"_id":"6779423bdc1e592278087af0","slug":"as-soon-as-the-criminal-who-was-spreading-terror-in-kalyanpur-was-caught-the-police-found-a-big-network-of-vicious-criminals-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2486786-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: दहशत फैला रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: दहशत फैला रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Sun, 05 Jan 2025 10:30 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:30 AM IST
सार
कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने राज उर्फ मजहर खान, अनुज उर्फ अंशू सोनी और आलिम खान को गिरफ्तार किया है। यह तीनों हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। पकड़ा गया एक आरोपी अपने भाई की हत्या का भी बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
जप्त हथियार
विस्तार
शहडोल जिले में मोबाइल में रिवॉल्वर और कट्टे की फोटो खींचकर रखना अपराधियों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर कल्याणपुर के पास शातिर बदमाश मजहर खान को संस्कृति महाविद्यालय के पास चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मजहर का मोबाइल चेक किया तो उसमें रिवॉल्वर और कट्टे की तस्वीरें मिलीं। पूछताछ में मजहर ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार शाम तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तीन राउंड पिस्टल, रिवॉल्वर, बटनदार चाकू और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने राज उर्फ मजहर खान, अनुज उर्फ अंशू सोनी और आलिम खान को गिरफ्तार किया है। मजहर खान कल्याणपुर के संस्कृति महाविद्यालय के पास बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने जब मजहर के मोबाइल में अवैध हथियारों की तस्वीरें देखीं। इस पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये हथियार उसे अंशू सोनी और आलिम खान से मिले हैं। दोनों अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मजहर की सूचना पर पुलिस ने अंशू सोनी को पकड़ा, जिसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद हुई। अंशू ने बताया कि यह रिवॉल्वर उसे आलिम खान ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने आलिम खान को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था आरोपी
पुलिस ने बताया कि अंशू सोनी कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने भाई की हत्या का बदला लेने की योजना बना रहा था। पकड़े गए बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से रिवॉल्वर, पिस्टल, चाकू और जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
