फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: An old man sleeping in a cot outside the house was crushed by a car, died on the spot

Shahdol News: घर के बाहर खाट पर सो रहे बुजुर्ग को कार ने कुचला, मौके पर मौत, गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

Thu, 18 Apr 2024 10:01 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 10:01 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर ली है। चालक पर केस दर्ज  कार सवार सभी लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Shahdol News: An old man sleeping in a cot outside the house was crushed by a car, died on the spot
पुलिस ने जब्त की कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खाट पर सो रहे वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना गोदावल के वार्ड नंबर 5 की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि अवधेश प्रताप पटेल (62) अपने घर के बाहर खाट लगाकर सो रहा था। इस दौरान गोदवाल से ब्यौहारी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 18 सी 8362 पेड़ से टकराकर अनियंत्रित हो गई और खाट पर सो रहे अवधेश प्रताप पटेल को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग उठे, लेकिन तब तक कार सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर रात में ही पीएम के लिए अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर कर लिया गया है। चालक पर केस दर्ज कर कार सवार सभी लोगों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed