फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol After death of an elderly man entered civil surgeon chamber and kept abusing doctor front of police

Shahdol: बुजुर्ग की मौत के बाद शख्स घुसा सिविल सर्जन के चैंबर में, पुलिस के सामने डॉक्टर को देता रहा गाली

Mon, 06 Jan 2025 04:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 04:43 PM IST
सार

सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांस फूलने की वजह से मरीज को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Shahdol After death of an elderly man entered civil surgeon chamber and kept abusing doctor front of police
डॉक्टर को गाली देता शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला चिकित्सालय के आईसीयू वॉर्ड में एक वृद्ध की दो दिन पहले अचानक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और दो लोग सिविल सर्जन के चैंबर में पहुंचकर सिविल सर्जन के सामने बैठे डॉक्टर मुकुंद चतुर्वेदी को गाली गलौज कर देख लेने की धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। समय पर पुलिस पहुंची और पुलिस के सामने भी परिजन गोलू नामक व्यक्ति ने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की है। घटना को दो दिन बीत गया, लेकिन अब तक उस शख्स के खिलाफ पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक 65 वर्षीय वक्ति को सांस फूलने की वजह से परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जिसे डॉक्टर मुकुंद चतुर्वेदी ने देखकर मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती करने के लिए कहा। कुछ देर बाद अचानक उनकी मौत हो, जिसके बाद परिजन नाराज हो गए और आक्रोश में आकर गाली-गलौज वार्ड में करने लगे। नर्सों ने कहा कि आप डॉक्टर से जाकर बात करें यहा और भी मरीज हैं जिन्हें दिक्कत होगी।
विज्ञापन


वृद्ध के परिजन में से दो लोग जिसमें एक गोलू नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा के चैंबर में गाली-गलौज देते हुए अंदर घुस गया और डॉक्टर मुकुंद चतुर्वेदी को गाली-गलौज कर धमकी देने लगा, जिसे सुन सभी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ से डर गया। सिविल सर्जन ने गोलू को समझने की कोशिश की, लेकिन वह माना नहीं और गालियां देता रहा। तभी प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। समय रहते ही कोतवाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन गाली देने वाला गोलू पुलिस बल के सामने भी डॉक्टर को गाली देता रहा, जिसका वीडियो भी किसी स्टॉफ ने बना लिया और पुलिस के सामने प्रस्तुत भी किया गया है। घटना को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक गोलू पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांस फूलने की वजह से मरीज को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्हें हार्ट अटैक जैसा कुछ आया और उनकी मौत हो गई है, जिसके बाद मेरे चैंबर घुसकर मेरे सामने बैठे डॉक्टर को गाली देने वाले शख्स की शिकायत मैंने स्वयं कोतवाली में भेजी है। पुलिस ने कार्रवाई की या नहीं, मुझे अभी पता नहीं। कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed