फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: CM Mohan Yadav’s October 25 Visit Triggers Preparations, Officials Told Not to Leave Headquarters

शहडोल: सीएम मोहन यादव के आगमन की तैयारियां तेज, 25 अक्टूबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी, आदेश जारी

Sat, 17 Oct 2026 08:47 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शहडोल दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों के 25 अक्टूबर तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Shahdol: CM Mohan Yadav’s October 25 Visit Triggers Preparations, Officials Told Not to Leave Headquarters
बैठक में मौजूद अधिकारी

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शहडोल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि 25 अक्टूबर तक कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बाणगंगा मैदान में किया जाना है। इसे देखते हुए मैदान की व्यवस्थाओं से लेकर हितग्राहियों को लाभ वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास तक की तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बाणगंगा मैदान का समतलीकरण कराने और कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी की व्यवस्था करने के अलावा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए भी संबंधित विभागों को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंडला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई युवती की मौके पर मौत; पिता भी हुए घायल

हैलीपैड और पहुंच मार्गों की होगी मरम्मत
मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए हैलीपैड और वहां से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।


अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश
कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुरूप समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का जोर कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर है।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति, वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रो, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed