{"_id":"673ac9ffd771ce3929099db7","slug":"a-young-man-returning-straight-from-raipur-to-his-home-his-bike-collided-with-a-stone-on-the-way-painful-death-incident-in-beohari-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2328034-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रायपुर से अपने घर लौट रहे युवक की बाइक रास्ते में पत्थर से टकराई, हेलमेट भी नहीं बचा पाय जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रायपुर से अपने घर लौट रहे युवक की बाइक रास्ते में पत्थर से टकराई, हेलमेट भी नहीं बचा पाय जान
Mon, 18 Nov 2024 01:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:18 PM IST
सार
शहडोल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक रास्ते में पड़े पत्थर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक
विस्तार
रायपुर से सीधी अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीती रात्रि हुई है। जोरा गांव में निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर तेज़ रफ्तार बाइक पत्थर से टकरा गई और बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची और उसने मौके पर दम तोड़ दिया।
बताया गया कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पीपरोहर गांव का रहने वाला कामता प्रसाद चौबे पिता जमुना (38) छत्तीसगढ़ के रायपुर में निजी कंपनी में कार्यकर्ता था, जिसे कंपनी से छुट्टी मिली थी और वह बाइक में सवार होकर अपने घर सीधी आ रहा था। तभी रास्ते में ब्यौहारी के जोरा गांव में निर्माणाधीन पुलिया पर पत्थर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे युवक सड़क पर गिर गया ,गंभीर चोट पहुंचाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना बीती रात्रि घटी है, बाइक सवार युवक के सिर में हेलमेट लगा हुआ था, और आसपास काफी खून गिरा था। स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के पर्स की तलाशी लेकर शिनाख्त की। परिवार के लोगों को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। सोमवार की सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। युवक की पहचान कर मामले की खबर परिजनों को दे दी गई है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। बाइक पत्थर से टकरा गई थीं जिससे यह घटना घटी है।