फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman got the crown of District President, for the first time in the history of Shahdol, Amita Chapra

Shahdol News: शहडोल में पहली बार महिला बनी भाजपा जिला अध्यक्ष, कौन हैं अमिता चपरा, जिन्हें पार्टी ने दिया पद

Fri, 17 Jan 2025 11:15 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

मिता का राजनीतिक सफर जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने अमिता चपरा को रायसेन की चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

विज्ञापन
A woman got the crown of District President, for the first time in the history of Shahdol, Amita Chapra
अमिता चपरा

विस्तार

शहडोल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से चली आ रही कवायद के बाद भाजपा ने  जिला अध्यक्ष की घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी अरुण द्विवेदी ने रायसेन की चुनाव अधिकारी रहीं अमिता चपरा के नाम का ऐलान शहडोल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच किया। अमिता चपरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। संगठन पर्व के दौरान भाजपा ने अमिता चपरा को रायसेन की चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। अमिता चपरा को शहडोल जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

विज्ञापन


कौन हैं अमित चपरा?
अमिता का राजनीतिक सफर जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। इस दौरान वे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी का हिस्सा रहीं। बाद में, तत्कालीन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, अमिता ने उमा भारती की टीम में सक्रियता से काम किया। मध्य प्रदेश भाजपा में अमिता चपरा की एंट्री महिला मोर्चा के माध्यम से हुई। वे तत्कालीन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुधा मलैया की टीम में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रहीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की टीम में उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


दो बार राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं
मध्य प्रदेश में उमा भारती के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने अमिता चपरा को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। बाद में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें दूसरी बार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था। शिवराज सरकार ने उन्हें महिला वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। इसके अलावा, अमिता चपरा ने भोपाल ग्रामीण और पिछले चार वर्षों से नरसिंहपुर भाजपा की संगठन प्रभारी के रूप में कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed