{"_id":"68c257dd9407ac6a3506add4","slug":"a-woman-got-caught-in-the-trap-of-online-gaming-and-was-duped-of-rs-42-lakhs-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3392094-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी महिला, 42 लाख की ठगी का शिकार, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसी महिला, 42 लाख की ठगी का शिकार, पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 11 Sep 2025 01:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 PM IST
सार
शहडोल में एक महिला से ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 42 लाख की ठगी हो गई। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए डेढ़ गुना रिटर्न का लालच देकर उनसे रकम निवेश कराई गई। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने केस किया दर्ज।
विस्तार
शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर एक महिला 42 लाख की ठगी का शिकार हो गई। पांडवनगर निवासी ममता बंसल पति अनुराग बंसल ने जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपनी सारी बचत पूंजी गंवा दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ममता को ऑनलाइन गेम चैलेंज में 1000 रुपए लगाने पर 1500 रुपए का लाभ दिखाया गया। शुरुआती मुनाफे के लालच में उन्होंने कई बार रकम निवेश की। इसके बाद चार बार बैंक जाकर 42 लाख रुपए जमा करा दिए। बाद में उन्हें पता चला कि यह पूरा खेल धोखाधड़ी था। ममता के पिता ने रिटायरमेंट की बचत बेटी को सौंपी थी। लेकिन ठगी के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। ममता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर सेल की जांच जारी
साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह एक इन्वेस्टमेंट फ्रॉड है। महिला को पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और डेढ़ गुना रिटर्न का लालच दिया गया। ग्रुप में मौजूद सभी कॉन्ट्रैक्ट नंबर डमी निकले। कोतवाली और साइबर टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है, जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट
