फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A truck full of English liquor fell down the river

Shahdol News:शराब से भरा ट्रक पुल से नदी में गिरा, चालक घायल, ग्रामीणों ने उठा ले गए बोतलें

Thu, 18 Jul 2024 04:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15ए7592 शहडोल गोदाम से अंग्रेजी शराब लेकर ब्यौहारी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह सोन नदी में गिर गया। हादसे में चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
A truck full of English liquor fell down the river
पुल से नीचे गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में शराब से भरा एक ट्रक सोन नदी के पुल से नीचे गिर गया। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंच गए और बची हुई शराब की बोतल उठने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले लोग शराब की बोतलें लेकर चले गए। हालांकि, ज्यादातर शराब की बोतलें पुल से नीचे गिरने के कारण टूट गईं थी।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 15ए7592 शहडोल गोदाम से अंग्रेजी शराब लेकर ब्यौहारी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह सोन नदी में गिर गया। हादसे में चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक सवार अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी अभी तक विभाग या वाहन मालिक की ओर से दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि ट्रक में मंहगी शराब लोड थी। जिसे देखते ही लोगों ने उठाना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर भीड़ को हटाते हुए वाहन को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed