फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A speeding truck crushed a young man riding a bike, the young man died on the spot

Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हो गई मौत

Mon, 15 Apr 2024 11:09 AM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:09 AM IST
सार

शहडोल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे युवक क मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
A speeding truck crushed a young man riding a bike, the young man died on the spot
शहडोल देवलोंद पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के समधिन मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी-17एचएच-3465 में ईटें भरी थी। वह रीवा से शहडोल जा रहा था। सामने से ब्यौहारी से शहडोल की और मोटरसाइकिल पर सवार संतोष केवट अपने घर हरिहरि जा रहा था। समधिन मोड़ के पास तेज रफ्तार ईट से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को सामने से ही कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। और ट्रक को जब्त कर थाने में लाया गया है। ट्रक चालक पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक देवलोंद थाना क्षेत्र के हरिहरि गांव का रहने वाला है। वह अपने घर जा रहा था, तब यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed