फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Police seized 38 quintals of ganja in Jaisinghnagar

Shahdol News: जयसिंहनगर के जंगलों में मिला गांजे का जखीरा, तीन करोड़ से अधिक की खेप बरामद

Tue, 20 May 2025 05:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 05:16 PM IST
सार

गांजा प्लास्टिक की 100 से अधिक बोरियों में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान मौके से एक सफेद ब्रेजा कार में सवार दो संदिग्ध भाग निकले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Shahdol News: Police seized 38 quintals of ganja in Jaisinghnagar
जंगलों में रखा गांजा, पुलिस ने किया जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयसिंहनगर पुलिस ने जंगलों से बड़ी मात्रा में गांजे की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। एसपी के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस एक ब्रेजा कार की तलाश कर रही है, जिसमें आरोपी भागे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गिरुई खुर्द गांव से दो किलोमीटर दूर जंगलों में गांजे की एक बड़ी खेप छुपाकर रखने की सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इतनी बड़ी मात्रा में गांजा देख पुलिस खुद हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार जंगलों में 100 से अधिक बोरियों में गांजा मिला है। जिसका वजन लगभग 38 कुंटल 26 किलो है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहरों के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने को मंजूरी,घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जहां पर गांजा मिला है वह जंगली क्षेत्र है और गांव की बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। शहडोल रीवा मुख्य मार्ग से घटनास्थल की दूरी लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार प्लास्टिक की 100 से अधिक बोरियों में यह गांजे का जखीरा जब्त किया गया है। 38 कुंटल 26 किलो गांजे की कीमत पुलिस ने लगभग तीन करोड़ से अधिक बताई है। पुलिस जब कार्रवाई कर रही थी तभी एक ब्रेजा कार दिखाई दी, जिसका रंग सफेद था। गांजे के पास पुलिस कर्मियों को देखकर वाहन चालक ने वाहन को बैक किया और तेज रफ्तार वाहन लेकर भागने लगा। तभी पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन काफी पीछा करने के बाद भी वाहन भागने में सफल रहा। आगे के थानों में भी पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सड़क पर भी पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन में दो लोग सवार थे और तेज गति से वह भाग खड़े हुए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गांजे को कार में सवार लोगों ने ही जंगल में छुपा कर रखा होगा और उसे देखने आरोपी पहुंचे थे, लेकिन मौके पर पुलिस थी जिसे देखकर आरोपी भाग गए।

ब्यौहारी एसडीओपी रवि प्रकाश ने मामले में बताया की 38 कुंटल 26 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत तीन करोड़ से अधिक है। आरोपी अभी अज्ञात है, अज्ञात आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed