{"_id":"66155dbb8f4361b34607adb3","slug":"a-group-of-four-elephants-strolling-in-mahua-tola-badera-area-of-beohari-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1583023-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: ब्यौहारी के महुआ टोला और बड़ेरा क्षेत्र में टहल रहा चार हाथियों का दल, कर्मचारी मुनादी कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: ब्यौहारी के महुआ टोला और बड़ेरा क्षेत्र में टहल रहा चार हाथियों का दल, कर्मचारी मुनादी कर रहे
Tue, 09 Apr 2024 09:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:19 PM IST
सार
डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है कि वे आबादी की ओर न आने पाएं। दिन-रात सर्चिंग पर लगे कर्मचारी मुनादी कर रहे हैं कि जंगल की ओर न जाएं और घरों से न निकलें।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में बांधवगढ़ के बफर जोन होते हुए जिले की ब्यौहारी तहसील के खड़ौली गांव तक रविवार को आ धमका हाथियों का दल दूसरे दिन भी इसी क्षेत्र में डटा हुआ है। सोमवार की शाम तक हाथियों की मूवमेंट ब्यौहारी पूर्व के कक्ष क्रमांक 165 अंतर्गत महुआ टोला तथा बड़ेरा के आसपास रही।
विज्ञापन
हाथियों को आबादी के बीच आने से रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उनके रास्तों में मिर्ची का धुआं किया जा रहा है। उत्तर वन मंडल के डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है कि वे आबादी की ओर न आने पाएं। दिन-रात सर्चिंग पर लगे कर्मचारी मुनादी कर रहे हैं कि जंगल की ओर न जाएं और घरों से न निकलें।
विज्ञापन
बफर जोन से निकले थे 20 हाथी
ब्यौहारी क्षेत्र में हाथियों का दल बांधवगढ़ बफर जोन के पनपथा रेंज की ओर से आया है। डीएफओ के अनुसार बफर जोन से 20 से अधिक हाथियों के क्रास करना देखा गया था। इनमें से चार हाथी ब्यौहारी की ओर बढ़ आए हैं। अब इसकी निगरानी भी की जा रही है कि बाकी बचे हाथी भी इधर न आ जाएं।
विज्ञापन
