फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Girl dies after eating sweets in Byahari, police start investigation

Shahdol News: ब्यौहारी में मिठाई खाने के बाद बिगड़ी बालिका की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Aug 2025 01:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर घर लाई गई मिठाई खाने के बाद उसके पेट में तेज दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बालिका पीलिया से पीड़ित थी।

विज्ञापन
Shahdol News: Girl dies after eating sweets in Byahari, police start investigation
ब्यौहारी अस्पताल में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी के चरखरी गांव में मिठाई खाने के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताय कि पीलिया बीमारी से ग्रसित थी बालिका।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरखरी गांव की रहने वाली ईशानी कहार (10) पिता पप्पू कहार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें यह बात आई है कि बालिका ने रविवार सुबह 9:00 बजे मिठाई खाई थी और उसके बाद से बालिका के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले कर पहुंचे। रविवार शाम बालिका ने दम के तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जालसाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर शिक्षक से की ठगी, 16 हजार 400 रुपये हड़पे
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका की मौत के बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए तो बयान में यह बात निकलकर आई की बालिका ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में आई रक्षाबंधन की मिठाई को खाई थी। बालिका मिठाई खाने के बाद से पेट में दर्द की शिकायत करने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे थे, कुछ घंटे चले इलाज के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मिठाई घर के अन्य बच्चे भी खाए थे, लेकिन उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हुई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मिठाई खाने के बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी थी। उसके पेट में दर्द होने से परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। डॉ. मिश्रा ने कहा ब्यौहारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से इस संबंध में मेरी बात हुई है। उन्होंने यह भी बताया है कि बालिका पिछले कुछ दिनों से पीलिया की बीमारी से ग्रसित थी और इस बीमारी में तेल और मिठाई खतरनाक हो सकती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed