{"_id":"66bc8ad5025ff9fa35059bff","slug":"a-car-hit-a-young-man-riding-a-bike-a-dispute-broke-out-between-the-car-driver-and-the-villagers-shortly-afterwards-another-young-man-died-in-a-road-accident-the-villagers-accused-the-car-driver-of-murder-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1996062-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम लगाकर किसे बताया घटना का आरोपी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम लगाकर किसे बताया घटना का आरोपी, जानें पूरा मामला
Wed, 14 Aug 2024 09:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:35 PM IST
सार
सड़क हादसे के बाद कार चालक ने ग्रामीणों को धमकी देते हुए कहा कि यह तुम लोगों ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, वहीं कुछ देर बाद ही सड़क हादसे में एक दुसरे युवक की मौत हो गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतमा-केशवाही मार्ग में चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
शव के समीप बैठे ग्रामीण, सड़क पर किया चका जाम
विस्तार
शहडोल जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत ग्राम धनौरा में बीती शाम कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। वहीं इस हादसे के बाद ग्रामीणों व कार चालक के बीच बहस हो गई, जहां कार चालक ने ग्रामीणों को धमकी देते हुए कहा कि यह तुम लोगों ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, वहीं कुछ देर बाद ही सड़क हादसे में एक दुसरे युवक की मौत हो गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतमा-केशवाही मार्ग में चक्काजाम कर दिया। वे चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है वह विवाद के समय ठीक-ठाक था, लेकिन कार चालक के धमकी के कुछ घंटे बाद ही उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। रात में कई घंटे प्रदर्शन के बाद केशवाही पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना मंगलवार शाम हुई जिसमें मोटरसाइकिल में सवार होकर भैया उर्फ राजेंद्र कवर (26) अपने घर आ रहा था, तभी अमराडंडी के पास तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया, घटना के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कार को घेर लिया। कार चालक से ग्रामीणों ने गाली गलौज कर मारपीट भी की। इसके बाद कार चालक घायल भैया उर्फ राजेंद्र को अस्पताल ले गया और उसका इलाज करवाया, इस बीच कार चालक ने ग्रामीणों को यह धमकी दी कि तुम लोगों ने मेरे साथ ठीक नहीं किया है। मैं देख लूंगा। यह सब होने के बाद कार चालक वहां से चला गया।
कुछ घंटे के बाद अमराडंडी में ही भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें कमलेश सिंह कवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तभी ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने कहा कि पहली घटना कुछ घंटे पहले हुई थी, जिसमें कार चालक द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी गई थी कि वह हम लोगों को देख लेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जब पहली घटना घटी थी तब कमलेश भी मौके पर था, उसी कार चालक ने इस घटना को भी अंजाम दिया है। कमलेश को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि कमलेश अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर घर की ओर आ रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
कोतमा-केशवाही मार्ग में लगाया जाम
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके से शव उठाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि पहली घटना कार चालक रवि शुक्ला द्वारा की गई है। उसी ने दूसरी घटना की है, क्योंकि पहली घटना में जब उसके साथ मारपीट की गई थी तो उसने देख लेने की धमकी दी थी। उसके कुछ घंटे बाद ही दूसरे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ग्रामीणों का आरोप था कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी जब तक चक्काजाम नहीं खोलेंगे। लगभग 5 घंटे तक ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे और कोतमा से केशवाही पहुंच मार्ग में जाम लगा दिया। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार, थाना प्रभारी बुढार मौके पर पहुंचे और कार चालक रवि शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसके बाद ग्रामीण माने और चक्काजाम खोला। बुधवार दोपहर मृतक कमलेश के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस पर आरोप लगाया है, उसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।