फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: A cache of intoxicating injections recovered, two accused arrested

Shahdol News: नशीले इंजेक्शनों का जखीरा बरामद, संभाग में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 02:31 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

शहडोल में पुलिस ने 946 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पहली बार संभाग में इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shahdol News: A cache of intoxicating injections recovered, two accused arrested
नशीली इंजेक्शन का जखीरा को जब्त कर कार्यवाही करती स्पेशल टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल संभाग में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 946 नशीले इंजेक्शन का जखीरा बरामद किया गया है। विशेष टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। संभाग में नशीले इंजेक्शन का इतना बड़ा जखीरा पहली बार जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर बनी एक विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शन और नशीले सिरप का जखीरा जब्त किया गया है। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकार पेट्रोल पंप के पीछे महुआ पेड़ के नीचे मे घीबाड़ा मे कुछ लोग नशीली सामग्री बेचने लाए हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी। वहां पुलिस को दो युवक मिले। पूछताछ मे उन्होंने अपना नाम अमन गुप्ता उर्फ नीतीश पिता सुनील गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, और मनजीत सिंह संधू उर्फ विशाल पिता गुरूवचन सिंह संधू, उम्र 19 साल, बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 946 नग इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 96 हजार रुपये आँकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन


फल-फूल रहा नशीली सामग्री का कारोबार
शहडोल समेत पूरे जिले में नशीली सामग्री का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा हैं। नशीले इंजेक्शन, नशीले सिरप समेत अन्य नशीले व मादक पदार्थो का कारोबार चल रहा है। इसकी भनक संबंधित थाना पुलिस को नहीं लग पा रही है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की जब्ती की तो सामने आ गया कि जिले में यह कारोबार कितना पैर पसार चुका है। इस कार्यवाही में एसपी की स्पेशल टीम में कोतवाली थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र तिवारी, रजनीश तिवारी, राकेश बागरी, विश्वनाथ तिवारी, प्रधान आरक्षक अभिमन्यु, माया राम एवं सत्यनारायण पांडे की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed