{"_id":"67ceb2aef12799846602016b","slug":"a-baraati-who-came-in-the-wedding-procession-died-after-drowning-in-a-well-a-case-of-jaitpur-kund-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2711568-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बारात में आए बाराती की कुएं में डूबने से मौत, जैतपुर के कुंड का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बारात में आए बाराती की कुएं में डूबने से मौत, जैतपुर के कुंड का मामला
Mon, 10 Mar 2025 07:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:17 PM IST
सार
जैतपुर थाना क्षेत्र के कुंड गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां बारात में शामिल रामसखा पाव शौच के लिए गए और कुएं में गिरकर डूब गए। सुबह शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और जांच जारी है।
विज्ञापन
कुएं में शव
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक बाराती की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब एक बारात सीधी थाना क्षेत्र के कुदरा टोला से जैतपुर के कुंड गांव में हीरालाल पाव के घर पहुंची थी। हीरालाल पाव की पुत्री का विवाह हो रहा था, और बारात में शामिल रामसखा पाव बाराती के रूप में आया था। विवाह समारोह के दौरान जयमाला के बाद रामसखा शौच के लिए घर के पीछे स्थित बाड़ी में गया, जहां वह अचानक कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
रातभर रामसखा का कोई पता नहीं चला, और सुबह होने पर जब घरवाले कुएं में पानी निकालने पहुंचे, तो वहां एक शव तैरता हुआ देखा गया। शव की पहचान रामसखा के रूप में हुई, जिसे पानी से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जैतपुर थाना प्रभारी राम कुमार गायकवाड़ ने बताया कि शव को मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विवेचना जारी है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद बारात में हड़कंप मच गया। जहां एक ओर बारात की विदाई की तैयारियां हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई थी। मृतक रामसखा दूल्हे का दूर का चाचा था, और उसकी मौत से बारातियों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
