फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4 new mandals created in Shahdol, now number of mandals 19, maximum 7 mandals in Beohari Assembly.

MP BJP News: शहडोल में भाजपा ने चार नए मंडल बनाए, अब 19 हुई संख्या, ब्यौहारी विधानसभा में सबसे ज्यादा सात मंडल

Sun, 08 Dec 2024 12:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

भाजपा ने संगठन की दृष्टि से जो चार नए मंडलों का गठन किया है, उनमें 2 नए मंडल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। इनमें टिहकी और मऊ का नाम शामिल है। ब्यौहारी, पपौंध और बाणसागर मंडलों से शक्ति केंद्र और बूथ काटकर इन नए मंडलों को अस्तित्व में लाया गया है।

विज्ञापन
4 new mandals created in Shahdol, now number of mandals 19, maximum 7 mandals in Beohari Assembly.
अब इस तरह होंगे मंडल

विस्तार

संगठन चुनाव से पहले भाजपा ने शहडोल जिले में 4 नए मंडलों का गठन किया है। अब शहडोल में भाजपा के 15 की जगह 19 मंडल हो गए हैं। इसे लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र भेजा है। भाजपा ने जो नए मंडल बनाए हैं, उनमें बकहो, चुहरी, टिहकी और मऊ शामिल हैं। भाजपा शहडोल के जिला महामंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी संतोष लोहानी ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद शहडोल में भाजपा के चार नए मंडलों की वृद्धि की गई है। मंडल पुनर्गठन और नए मंडलों की वृद्धि के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


ब्यौहारी विधानसभा में 2 नए मंडल
भाजपा ने संगठन की दृष्टि से जो चार नए मंडलों का गठन किया है, उनमें 2 नए मंडल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं। इनमें टिहकी और मऊ का नाम शामिल है। ब्यौहारी, पपौंध और बाणसागर मंडलों से शक्ति केंद्र और बूथ काटकर इन नए मंडलों को अस्तित्व में लाया गया है। ब्यौहारी विधानसभा में अब कुल 7 मंडल हो गए हैं।
विज्ञापन


जयसिंहनगर और जैतपुर को मिले एक-एक नया मंडल
जयसिंहनगर और जैतपुर विधानसभा क्षेत्रों को एक-एक नया मंडल मिला है। जयसिंहनगर विधानसभा में चुहरी और जैतपुर विधानसभा में बकहो को शामिल किया गया है। बकहो को हाल ही में नगर परिषद का दर्जा भी दिया गया था। गोहपारू, जयसिंहनगर, जैतपुर, केशवाही, बुढार और धनपुरी मंडलों से कुछ शक्ति केंद्र काटकर इन नए मंडलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शक्ति केंद्रों में बदलाव
भाजपा ने संगठन चुनाव से पहले कई शक्ति केंद्रों का नया परिसीमन भी किया है। जो शक्ति केंद्र मंडल केंद्र से अधिक दूरी पर थे और जिनके चलते बैठक और अन्य गतिविधियों में संगठन को असुविधा होती थी, उनका नया परिसीमन करते हुए मंडल केंद्र बदला गया है। भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में यह बदलाव किया है।

अब विधानसभावार मंडल इस प्रकार होंगे:

ब्यौहारी विधानसभा - (7 मंडल)
ब्यौहारी, बाणसागर, पपौंध, सीधी, करकी, टिहकी, मऊ

जयसिंहनगर विधानसभा - (6 मंडल)
शहडोल, सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू, सिंहपुर, चुहरी

जैतपुर विधानसभा - (6 मंडल)
बुढ़ार, धनपुरी, जैतपुर, खैरहा, केशवाही, बकहो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed