फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: The SP who came to visit the police station saw the stains of gutkha on the walls of the police station, four policemen line-attached

शहडोल: थाने का दौरा करने आए एसपी को थाने की दीवार पर दिखी गुटखे की पीक, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 11 Dec 2021 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Dec 2021 02:41 PM IST
सार

एसपी अवधेश गोस्वामी औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे गोहपारू पुलिस थाने। वहां उन्हें दीवार पर गुटखे की पीक दिखी तो एक एसआई, दो एएसआई और एक हेड कॉन्स्टेबल पर की कार्रवाई। 
 

विज्ञापन
Shahdol: The SP who came to visit the police station saw the stains of gutkha on the walls of the police station, four policemen line-attached
MP-Police

विस्तार

शहडोल में जिले के पुलिस कप्तान को औचक निरीक्षण के दौरान थाने की दीवार पर गुटखे की पीक दिख गई तो उन्होंने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का फरमान सुना दिया। मामला शहडोल के गोहपारू पुलिस थाने का है। जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें एक एसआई, दो एएसआई और एक हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं। 
विज्ञापन


मामला कुछ ऐसा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने शुक्रवार को कुछ पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे गोहपारू पुलिस थाने पहुंचे। वहां उन्हें गंदगी दिखी तो थाना प्रभारी से जवाब तलब कर लिया। थाना प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने एसपी को बताया कि उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों को कई बार पुलिस थाने की दीवार पर थूकने से मना किया है। चेतावनी के बाद भी अनुशासनहीनता प्रदर्शित की जा रही है। इसके बाद भी वे सुधर नहीं रहे हैं। इस वजह से एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस दौरान वे फील्ड ड्यूटी में शामिल नहीं रहेंगे। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें एसआई नंदकुमार कछवाहा, असिस्टेंट एसआई दिनेश द्विवेदी और देवेंद्र सिंह के साथ ही हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल सिंह शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed