फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Speeding Bolero collided with youth riding a bike, both died on the spot

Shahdol: बाइक सवार युवकों की तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही हो गई मौत

Thu, 06 Jul 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 04:21 PM IST
सार

शहडोल में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल उनकी शिनाख्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shahdol: Speeding Bolero collided with youth riding a bike, both died on the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना के चरखरी गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी समीर खान ने बताया है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मोटरसाइकिल से दोनों युवक मझौली जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी लगते ही 108 एवं पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता नहीं लगा है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात बोलेरो वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पुलिस ने सिविल अस्पताल व्यवहारी में लाकर पीएम की कार्यवाही शुरू करा दी है। ब्योहारी पुलिस ने बताया कि अभी युवकों का नाम पता मालूम नहीं हो पाया है, क्योंकि दोनों की मौत हो गई है और आसपास के लोग भी अभी ठीक से पहचान नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed