फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shah blew the BJP's electoral shellfish in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका भाजपा का चुनावी शंख

Sat, 06 Oct 2018 02:07 PM IST
भाषा, अमर उजाला
भाषा, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Shah blew the BJP's electoral shellfish in Madhya Pradesh
Amit Shah

मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की चुनौती का सामना कर रही सत्तारूढ़ भाजपा ने आसन्न विधानसभा चुनावों के लिये अपने जन सम्पर्क अभियान का शनिवार से आगाज किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर से इस मुहिम की औपचारिक शुरूआत की। मध्यप्रदेश में भाजपा के "महा जन सम्पर्क अभियान" की शुरूआत के दौरान शाह ने सूबे की वाणिज्यिक राजधानी के राजबाड़ा इलाके में आम लोगों से भाजपा के लिये चुनावी समर्थन मांगा। उन्होंने यहां पूर्व होलकर राजवंश के ऐतिहासिक राजबाड़ा महल के सामने अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा को माला पहनाकर भाजपा की चुनावी मुहिम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने पास ही स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजबाड़ा महल के पास घने व्यापारिक इलाके में लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को वोट दें। शाह ने भाजपा के जन सम्पर्क अभियान की शुरूआत राजबाड़ा इलाके में पान की एक मशहूर दुकान से की। पान वाले ने भाजपा अध्यक्ष को पान का मीठा बीड़ा पेश किया और उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष अपने वाहन के दरवाजे पर खड़े हुए और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। शाह की अगुवाई में यह चुनावी जुलूस राजबाड़ा महल से कृष्णपुरा छत्री तक करीब आधे किलोमीटर के रास्ते पर निकाला गया।इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह भी शाह के साथ थे।
विज्ञापन


शाह ने मालवा-निमाड़ अंचल के सबसे बड़े शहर इंदौर से भाजपा की चुनावी मुहिम की शुरूआत की। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इस हिस्से को भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन सियासत के जानकारों का कहना है कि अलग-अलग समीकरणों से बदले हालात में भाजपा के सामने आगामी विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व बचाने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed