{"_id":"6329a77c6f2e64563d2a1acf","slug":"sextortion-with-help-of-photo-former-delhi-commissioner-rakesh-asthana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sextortion: दिल्ली के पूर्व कमिश्नर राकेश अस्थाना के फोटो के सहारे सेक्सटॉर्शन, ब्रह्मचारी फंसा हनीट्रैप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sextortion: दिल्ली के पूर्व कमिश्नर राकेश अस्थाना के फोटो के सहारे सेक्सटॉर्शन, ब्रह्मचारी फंसा हनीट्रैप में
Tue, 20 Sep 2022 05:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Sep 2022 05:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा में औरों को ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाने वाला एक व्यापारी खुद ही सेक्सटॉर्शन में फंस गया। किसी ने दिल्ली के पूर्व कमिश्नर राकेश अस्थाना का प्रोफाइल में लगाया और न्यूड कॉल कर उसे फंसाया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा में एक व्यापारी सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ है। 52 वर्षीय व्यापारी औरों को ब्रह्मचर्य का पालन करने की सलाह देता था। दिल्ली के पूर्व कमिश्नर राकेश अस्थाना का फोटो डीपी में लगाकर किसी ने उसे कॉल किया। फिर लड़की ने न्यूड होकर उसका वीडियो बना लिया। अब व्यापारी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5,100 रुपये भी वसूले। जब सिलसिला इस पर नहीं थमा तो व्यापारी ने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन
व्यापारी का दावा है कि ब्लैकमेलर गैंग के एक सदस्य ने खुद को पुलिस कमिश्नर बताया। मोघट रोड थाने में दर्ज शिकायत में सिंधी कॉलोनी के 52 वर्षीय व्यापारी ने कहा कि वह खुद 16 ग्रुप पर ब्रह्मचर्य का पाठ पढ़ाते हैं। उन्हें वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आया। सामने एक लड़की थी और उसने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
जब तक मामला समझता और वीडियो कॉल बंद करता, तब तक मैं उनके जाल में फंस गया। घटना 17 सितंबर की है। इसके बाद अगले दिन मेरे मोबाइल पर वीडियो भेजा गया, जिसमें मैं अश्लील वीडियो कॉल अटेंड करता दिख रहा हूं।
विज्ञापन
इस पर धमकाया गया कि 5,100 रुपये उनके अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। मैंने अकाउंट में पैसे जमा कराए। अब फिर पांच हजार रुपये की मांग की गई है। महिला ने ऑडियो भेजकर धमकाया कि पेमेंट नहीं भेजा तो वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया जाएगा।
व्यापारी के मुताबिक 19 सितंबर की सुबह क्राइम ब्रांच के नाम पर उसे धमकाया गया। फोन करने वाले ने कहा कि 15 हजार रुपये उस अकाउंट में जमा कराओ। एक दिन पहले 18 सितंबर को वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया गया। कॉलर ने खुद को नोएडा क्राइम ब्रांच से जय सिंह बताया और 15 हजार रुपये जमा कराने की धमकी दी।
पुलिस कर रही है सेक्सटॉर्शन मामले की जांच
व्यापारी ने परिजनों की सलाह पर इस मामले में पुलिस को शिकायत की। मोघट थाना प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने व्यापारी की शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला सेक्सटॉर्शन और हनीट्रैप का लग रहा है। उनकी छवि खराब की जा रही है। हम मामले की जांच कर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
