{"_id":"62f1dc76afaed187b89efbc89289e9b7","slug":"sex-racket-busted-in-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्यार में धोखा, फिर देह व्यापार में धकेला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्यार में धोखा, फिर देह व्यापार में धकेला गया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के रतलाम में पुलिस ने दो दिन में दो सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि क्या इन दोनों रैकेट के तार तो कहीं आपस में नहीं जुड़े? साथ ही पुलिस ये भी पता कर रही है कि इन रैकेट के तार कहां कहां तक फैले थे?
विज्ञापन
खास बात ये है कि रविवार को पकड़े गए रैकेट में एक युवती दिल्ली की है जो प्यार में धोखा खाने के बाद सेक्स रैकेट चलाने वालों के चंगुल में फंस गई।
पुलिस अब रैकेट संचालकों के मोबाइल डिटेल से ये जानने की कोशिशों में जुट गई है कि लड़कियों को कौन लाता था? लड़कियां कहां से आती थीं? साथ ही पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या शहर का भी कोई सफेदपोश इनको संरक्षण दे रहा था?
विज्ञापन
पुलिस ने रैकेट संचालिका और ग्राहक को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उस लड़की की कहानी जान रही है जिसको देह व्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की को खरीदने बेचने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
