फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Severe negligence in bhopal gang rape case medical report which denied rape altogether

भोपाल गैंगरेप केस: मेडिकल रिपोर्ट में रेप मानने से किया इनकार, विवाद बढ़ने पर किया सुधार

Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Severe negligence in bhopal gang rape case medical report which denied rape altogether
भोपाल गैंगरेप पीड़िता - फोटो : ANI
भोपाल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


दरअसल  सुल्तानिया लेडी अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल जांच हुई थी। अस्पताल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि छात्रा ने आरोपियों के साथ आपसी सहमति से यौन संबंध बनाए थे। लेकिन जब मामला सुर्खियों में आ गया तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में सुधार किया।
विज्ञापन

 
अस्पताल के डॉ. करन पीपरे के मुताबिक रिपोर्ट एक नए डॉक्टर ने बनाई थी और उसने लिखने में गलती की थी। अब रिपोर्ट में सुधार कर इसे दोबारा जारी किया जा रहा है।

दूसरे मामलों को लेकर भी चिंता बढ़ी

Severe negligence in bhopal gang rape case medical report which denied rape altogether
भोपाल गैंगरेप का चौथा आरोपी - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की शाम कोचिंग सेंटर से हबीबगंज जा रही 19 साल की छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। 

गैंगरेप की रिपोर्ट को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे ‌थे, जिसने केस को फिल्मी मानते हुए एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था। शिकायत करने के 24 घंटे बाद केस दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस की फजीहत को देखते हुए इस लापरवाही के लिए कई पुलिसवालों को सस्पेंड भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed