फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seven year old girl raped in Ashok Nagar

MP News: अशोक नगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के ने की ज्यादती

Mon, 03 Oct 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

मामला अशोकनगर के मुंगावली के सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक परिवार के सदस्य गांव वालों के साथ जवारे लेकर मैहर माता के लिए गए हुए थे। बालिका घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय लड़के ने इसका फायदा उठाया और बच्ची से रेप किया। 

विज्ञापन
Seven year old girl raped in Ashok Nagar
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के पर आरोप है कि बच्ची को घर में अकेला पाकर वह उसे अपने घर ले गया और ज्यादती की। जब बच्ची के माता-पिता लौटे तो बच्ची को खून सने कपड़ों में देखा तो मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अशोकनगर के मुंगावली के सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक परिवार के सदस्य गांव वालों के साथ जवारे लेकर मैहर माता के लिए गए हुए थे। बालिका घर पर अकेली थी। उसके पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय लड़का पहुंचा और उसे बातों में उलझाकर पहले तो अपने घर ले गया फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची बाद में घर आ गई। रात के समय जब घरवाले लौटकर आए तो बच्ची के कपड़ों पर खून देखा तो वे चौंक गए। बच्ची से पूछताछ में पता चला कि पड़ोसी लड़के ने उससे रेप किया है। 
विज्ञापन


परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी है।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेहराई थाना के एएसपी प्रदीप पटेल ने बताया कि बालिका के माता पिता जवारे विसर्जित करने गए थे इसी दौरान पडोसी नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed