{"_id":"63834a3c1b1d9f138650bfa0","slug":"seven-year-old-girl-kidnapped-raped-and-murdered-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: बदले की आग में पड़ोसी ने सात साल की बच्ची को अगवाकर रेप किया और मार डाला, दस दिन बाद जंगल से मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: बदले की आग में पड़ोसी ने सात साल की बच्ची को अगवाकर रेप किया और मार डाला, दस दिन बाद जंगल से मिला कंकाल
Sun, 27 Nov 2022 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सतना में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सात साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया गया फिर गला दबाकर उसे मार दिया गया। दस दिन बाद बच्ची का कंकाल जंगल से मिला है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने घटनाक्रम को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने बदला लेने के लिए परिवार की सात साल की बच्ची को अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और गला दबाकर मार डाला। दस दिन बाद जंगल में कंकाल मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव की है। बताया गया कि गांव में रहने वाले एक परिवार की सात वर्षीय बेटी 17 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने सभापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगातार उसे तलाश किया जा रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पड़ोस में रहने वाले राजेश रजक पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया गया। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। पुलिस का शक गहराने पर सख्ती से पूछताछ की गई। तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
राजेश ने पुलिस को बताया कि बदला लेने नीयत से उसने सात साल की बच्ची का अपहरण किया था। उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से करीब दस किलोमीटर दूर
विज्ञापन
बुंदेला पुरवा जंगल पहुंची तो वहां बच्ची का कंकाल मिला। उसका शव जानवर खा चुके खे। रीवा से पुलिस की फॉरेंसिस टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पोस्टमार्टम के लिए कंकाल को रीवा मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और पड़ोसी पत्नी से मिलने आता था। उसके साथ कई अंजान लोग भी आते थे। पड़ोसी के घर शराब पार्टी होती थी। इसलिए राजेश पड़ोसी से नाराज था। वह उससे बदला लेना चाहता था। राजेश ने बताया कि पड़ोसी के दो लड़के और एक लड़की थी। सात साल की मासूम से पड़ोसी ज्यादा प्यार करता था। ऐसे में आरोपी राजेश ने पड़ोसी से बदला लेने मासूम को चुना। एक दिन मौका पाकर वह बच्ची को विरसिंहपुर बाजार घुमाने का लालच देकर घर से लाया और फिर जंगल ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजेश पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।