फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   seven people were admitted to the district hospital after eating Kodo bread in Damoh

MP News: कोदों की रोटी खाने से सात लोगों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल के डाक्टरों ने शुरू किया इलाज

Tue, 07 Feb 2023 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

पचियां आदिवासी रेपुरा के पास से कोदों लाई थी। उन्हें पिसवाकर उसके आटे से सोमवार की रात रोटियां बनाईं जिन्हें पूरे परिवार ने खाया। कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन
seven people were admitted to the district hospital after eating Kodo bread in Damoh
जिल अस्पताल में मरीजों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के गैसाबाद थाना के संजय नगर में सोमवार रात्रि कोदों की रोटियां खाने से एक परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद सभी को इलाज के लिए हटा अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन


कोदों की रोटी खाने से जिन लोगों की हालत बिगड़ी उनमें दुर्गेश (12), गजेंद्र (14), पूजा (16), पचियां बाई (50), अमित (11), रोशनी (16) और सुनीता (40) का इलाज जारी है।
विज्ञापन


पचियां आदिवासी रेपुरा के पास से कोदों लाई थी। उन्हें धोने और साफ करने के बाद उसे पिसवाकर उसके आटे से सोमवार की रात रोटियां बनाईं जिन्हें पूरे परिवार ने मिलकर खाया। कुछ देर बाद सभी को सर दर्द और उल्टियां शुरू हो गई और हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed