फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   seven people died including three children in road accident in Gwalior Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत, दो घायल

Sat, 11 May 2019 02:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 May 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
seven people died including three children in road accident in Gwalior Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक वैन के दो ट्रकों के बीच में कुचले जाने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घटना उस समय हुई जब ग्वालियर जिले में डबरा के एक परिवार के नौ लोग राजस्थान में बालाजी मंदिर के दर्शन कर वैन से वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


वैन के ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया। वैन रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे पहले कि वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता पीछे से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। इस घटना में कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सड़क हादसा शुक्रवार को डबरा-आगरा हाइवे पर बने मेहरा टोल प्लाजा के पास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों ट्रक चालक, ट्रक छोड़कर फरार हो गए। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने सभी मृतकों के शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed